Explore

Search

September 19, 2026 6:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मानिकपुर लूटकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

कोरबा। कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुए चर्चित लूटकांड के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार के प्रार्थी दीपक ठाकुर ने मानिकपुर सहायता केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात करीब 2:30 बजे ददरखुर्द क्षेत्र में कुछ आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर करीब 20-22 ग्राम सोने की चेन और 70 हजार रुपये नकद सहित लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली थी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, तकनीकी विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मामले में पहले ही एक आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से फरार थे।

लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू

सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल

कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार, आदतन एवं गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सघन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर