अंबिकापुर. पीलिया से विवाहिता की मौत,झाड़फूँक के चक्कर में गई जान। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल छेत्र रेमहला से एक युवती की पीलिया बीमारी से जान चले जाने का मामला सामने आया है जहाँ युवती को काफ़ी समय से पीलिया की बीमारी थी जिसका परिवार के द्वारा झाड़फूंक के माध्यम से इलाज कराया जा रहा था। आपको बता दें की ग्राम रेमहला निवासी फूलेश्वरी उम्र 25 वर्ष का प्रेम विवाह देवभूडु निवासी दिलकर राम से हुआ था जिसके बाद कुछ समय पहले उसे पिलिया की बीमारी हो गई जिसका डॉक्टरी इलाज कराए जाने के बजाय झाड़फुंक से इलाज कराया जा रहा था जहाँ दिन ब दिन उसकी बीमारी बढ़ती गई जिसके बाद पीलिया की बीमारी के बढ़ जाने से युवती की मौत हो गई जिसके बाद उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। लगातार आज भी ग्रामीण अंचलों में यह देखा जाता है की लोग अस्पताल में जा डॉक्टरों से इलाज करने के बजाय झाड़फूंक में ज़्यादा विश्वास करते हैं जिसके बाद मरीज की जान चली जाती है ऐसे में अब तक जागरूकता का अभाव साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।ऐसे में सरकार को चाहिए की इस ओर कोई ठोस क़दम उठाये ताकि ऐसे घटनाओं पर समय रहते रोक लगायी जा सके तथा लोगो को जागरूक किया जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़
मानिकपुर लूटकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
July 20, 2026
9:38 pm




