अम्बिकापुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों की घोषणा की है।
इस घोषणा के तहत विकास शुक्ल चंदन को सरगुजा संभाग के बलरामपुर रामानुजगंज जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विकास शुक्ल चंदन संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पूर्व में संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है तथा वर्तमान में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश आईटी प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पूर्व में भाजयूमो सरगुजा में ज़िला उपाध्यक्ष,ज़िला मंत्री,नगर प्रशिक्षण प्रमुख व नगर कार्यसमिति सदस्य के दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। युवा मोर्चा में उन्होंने अपनी कार्यशैली, संगठन क्षमता और समर्पण के बल पर अलग पहचान बनाई है।
संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता एवं लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर विकास शुक्ल चंदन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और कार्यकर्ता भावना के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।




