Explore

Search

July 14, 2026 5:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

पिछले 18 माह से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का नियुक्ति अधर में लटका

अंबिकापुर. पिछले 18 माह से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का नियुक्ति अधर में लटका।

लखनपुर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के द्वारा 18 माह पूर्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के 21पद हेतु नियुक्ति विज्ञापन जारी किया गया था।जिसमें विकासखंड लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का कुल 21पद हेतु कल 240 लोगों के द्वारा फार्म जमा किया गया था। पिछले 18 महीना से विभाग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है। परंतु आज दिनांक तक नियुक्तिनहीं किया गया।जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है आज दिनांक तक किन कारणों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति क्यों नहीं हो पाया यह समझ से परे है। इस नियुक्ति प्रकिया में चार समिति सदस्य के रूप में परियोजना अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग बीएमओ, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद सीईओ द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाता है। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया बताया जाता है कि महिला बाल विकास में पदस्थ लेखपाल एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा जांच में कई अभ्यर्थियों का आवश्यक दस्तावेज को काट छांट किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत गोरता झावर पारा अभ्यर्थी श्रीमती सोनमती पति स्व पंचराम के द्वारा फार्म जमा किया गया था। इसके बावजूद भी जांच में यह बताया गया है कि आपके द्वारा आठवीं के अंक सूची के अंक तालिका में खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रमाणित हस्ताक्षर नहीं कराया गया है जबकि अभ्यर्थी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधान पाठक द्वारा प्रमाणित हस्ताक्षर कराकर के रिजल्ट जमा किया गया है ।जिसका छायाप्रति अभ्यर्थी के पास मौजूद है।इस संबंध में ग्राम पंचायत केवरा के पूर्व सरपंच शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया में भारी अनियमितता किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है ताकि अपने चहेते व्यक्तियों का नियुक्ति कराया जा सके पूर्व सरपंच शैलेंद्र द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर सरगुजा से की गई है ताकि निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द नियुक्ति आदर्शजारी किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है जो आज जन चर्चा का विषय है। अब देखने वाली बात होगी कि विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा कब तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण की जाती है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर