Explore

Search

July 10, 2026 1:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने के बाद पूरा मोहल्ला एक सप्ताह से अंधेरे में,बिजली विभाग मौन

अंबिकापुर. आकाशीय बिजली गिरने के बाद पूरा मोहल्ला एक सप्ताह से अंधेरे में,बिजली विभाग मौन।

लखनपुर विकासखंड के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ला इन दिनों अंधेरे में है जहाँ आकाशीय बिजली गिरने के बाद अब लोग अंधेरे में जीवन बसर करने मजबूर हैं। मोहल्ले में करीब दो सप्ताह से बिजली नहीं होने से लोगो को काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। चूँकि सरगुजा में इन दिनों बारिश का दौर जारी है जहाँ अब लोगो को अंधेरे में जहरीले जीवों जैसे सांप,बिच्छू और अन्य जीवों का डर सताने लगा है। इस संबंध में पूर्व सरपंच जॉन बलिहार ने बताया कि विगत दो सप्ताह पहले धोबा कछार में विद्युत व्यवस्था नहीं होने से काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइट नहीं होने से बरसात में पीने के पानी की समस्या अब विकराल हो चुकी है जहाँ लोग कुंवे झरिया का पानी पीने मजबूर हैं। आपको बता दें इस मोहल्ले में 15 घरों के परिवार निवास करते हैं जिनके सामने अब विद्युत की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में कई बार कुन्नी उप सबस्टेशन के लाइनमैन को अवगत कराया गया परंतु अब तक इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। ग्रामवासियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपने और स्थानीय विधायक को इस मामले में अवगत करा समस्या समाधान कराने की बात कही है । इस संबंध में ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द इस मामले में निराकरण किए जाने की मांग की है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर