Explore

Search

July 8, 2026 11:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सिधमा में नीलगिरी पेड़ों की अवैध कटाई, जांच के निर्देश

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

राजपुर. बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के सिधमा क्षेत्र में नीलगिरी पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को ईंट भट्ठे के पास एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें भारी वाहनों के माध्यम से दूसरे राज्यों में भेजे जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना

वैध अनुमति के पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में समय-समय पर बाहरी तस्कर अनुमति का हवाला देकर पेड़ों की कटाई करते हैं और लकड़ी दूसरे राज्यों में खपा देते हैं। हालांकि बीच बीच में प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे अवैध कटाई में संलिप्त लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। मामले को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस संबंध में राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि नीलगिरी पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेड़ कटाई की कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। जांच में यदि अवैध कटाई की पुष्टि होती है तो लकड़ी जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर