Explore

Search

July 7, 2026 12:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपाई अपराधियों के खिलाफ कांग्रेस की न्याय रैली, भारी बारिश में आईजी ऑफिस पहुंचकर साक्ष्यों सहित सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर. गंभीर अपराधों में संलिप्त भाजपाईयों को लेकर पुलिस के सुस्त रवैये के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने भारी बरसात के बीच थाना चौक से आई0जी0 ऑफिस तक न्याय रैली निकाल कानून का राज स्थापित करने की मांग का ज्ञापन आई0जी0 को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद जी के नेतृत्व में सैकडो की संख्या में कांग्रेस के महिला और पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता सत्ता शासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। कलाकेन्द्र मैदान के आबंटन में भ्रष्टाचार, भिट्ठीकला जमीन घोटाले में एफ0आई0आर0 और शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में सीतापुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज अपनी न्याय यात्रा निकाली थी। इन सभी मामलों में भाजपा से जुडे जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हैं, और इन सभी मामलों में कमोबेश पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरिक्षक से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा कि भिट्ठीकला जमीन घोटाले में 16 जून को कलेक्टर ने 6 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के लिये तहसीलदार को निर्देशित किया था, जिसपर आजतक अपराध कायम नहीं हुआ है। अब सुनने में आ रहा है कि सत्ता शासन के दबाव में कलेक्टर सभी पक्षों को बिठाकर समझौता करा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में सत्ता संरक्षण में स्थानीय और बाहर से आये हुए जमीन दलालों ने आतंक मचा रहा है। भिट्ठीकला मामले में कठोर कार्यवाही कर पुलिस को नाजीर पेश करना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस भाजपाईयों से जुडे मामलों में निष्पक्षता से कार्यवाही नहीं करेगी तो कांग्रेस भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के सरगुजा आगमन के दौरान उनका कठोर विरोध करेगी।

पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने का मुदृदा आई0जी0 के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद इस घटना दुष्प्रभाव सीतापुर क्षेत्र के शायकीय कर्मचारियों में देखने को मिल रहा है। ऐसे घटना की पुनरावृति की आशंका से कर्मचारियों कार्य करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक एस0डी0एम0 के गवाही के बाद भी सुनियोजित ढंग से प्रशासनिक अधिकार के साथ मारपीट करने वाले विधायक पर कार्यवाही नहीं होने से कानून-व्यवस्था की निष्पक्षता पर लोगों के मन में संदेह व्याप्त है।

कलाकेन्द्र मैदान के आबंटन में भ्रष्टाचार को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने आई जी से चर्चा में कहा कि इस मामले में स्वयं महापौर की शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होना बडे प्रश्न खडे करता है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया संस्थान से बातचीत में तो अब भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह स्वीकार कर लिया है वायरल ऑडियो में हुई बातचीत का वो हिस्साा हैं। ऐसे में पुलिस किस दबाव में है। उन्होंने इस मामले में एस0आई0टी0 गठित कर इसके त्वरित निपटारे की मांग भी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपाईयो से जुडे मामलों में सत्ता प्रशासन के दबाव में पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है लेकिन कांग्रेस इन मामलों को परिणाम तक पहॅुचाने तक जुटे रहेगी।

कांग्रेस ने साक्ष्यों के साथ ज्ञापन सौंपा 

भाजपाईयों से संबंधित इन आपराधिक मामलों में थाने से लेकर एस0पी0 कार्यालय तक का दरवाजा खटखटाने के बाद आज कांग्रेस ने सभी मामलों को लेकर साक्ष्यों के साथ सरगुजा रेंज के आई0जी0 दीपक झा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन के साथ टेलीफोन वार्ता के वायरल ऑडियो के साथ ही न्यूज चैनल के उन क्लिप को भी पेश किया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ ही महापौर भी कमोबेश इस वार्ता का हिस्सा होना स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस ने एक ऐसा न्यूज क्लिप भी सौंपा जिसमें लाईव प्रसारण के दौरान टेलिफोन के माध्यम से जुडे अनुराग मिश्रा ने महापौर को 4 लाख रुपय की रिश्वत देने के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष को 3 लाख रुपय और निगम कर्मचारियों को 1 लाख रुपय देने की पेशकश का जिक्र किया है। कांग्रेस ने भिट्टीकला जमीन घोटाले के मामले में कलेक्टर सरगुजा के उस पत्र की प्रतिलिपी भी आई0जी0 को सौपी जिसमें तहसीलदार को इस मामले में 6 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही लखनपुर के चांदो क्षेत्र के मस्तराम मझवार नामक वृद्ध के साथ हुए जमीन धोखाघडी के मामले में उसकी ओर से थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को दिये गये आवेदन की प्रति सौंपी गयी। ज्ञापन एवं उसके साथ मौजूद साक्ष्य एवं कांग्रेस नेताओं के साथ हुई चर्चा के बाद आई0जी दीपक झा ने कांग्रेस प्रतिनिधीमंडल को आश्वस्त किया है कि इन मामलों में शीघ्र कार्यवाही की जायेगी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर