Explore

Search

July 18, 2026 1:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

भीषण सड़क हादसा मार्शल और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत ,बाइक सवार युवक की मौत

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा मार्शल और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत ,बाइक सवार युवक की मौत।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित रेणुका नदी राजवाड़े ढाबा के समीप 4 जुलाई दिन शनिवार की रात 10 बजे हुए भीषणसड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग 10 बजे राजवाड़े ढाबा के समीप तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार युवक की सर सहित शरीर में गंभीर चोट लगने पर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अपाचे बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा मार्शल में सवार चालक प्रेम दास ,सुंदर राम राजवाड़े , धनुर्धर राम सभी लोग शराब के नशे घुत थे। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक रामकुमार यादव व चालक मौके पर पहुंचे और लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोन कर शव वाहन मंगाया गया जिसके बाद शव वाहन चालक महमूद खान के द्वारा 112 की मदद से शव को शव वाहन के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाकर शवगृह में रखा गया है। 5 जुलाई दिन रविवार की सुबह लगभग 11 बजे मृतक की पहचान मनोज पिता भीम जाती गोड ग्राम रनहत प्रतापपुर निवासी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना के बाद परिजन लखनपुर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए दुर्घटना कारीत मार्शल और बाइक को जप्त करते हुए मामले की जांच कर रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर