Explore

Search

July 5, 2026 4:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरपंच पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अंबिकापुर. सरपंच पति ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों की जमकर पिटाई,सरपंच पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत सरपंच पति के द्वारा खुलेआम गांव में दबंगई कर लोगों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। आए दिन लोगों से वाद विवाद किया जाता है।हाल फिलहाल में सरपंच पति ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव में ही दो भाइयों की हाथ मुक्के और डंडे से जमकर पिटाई कर लहू लुहान कर दिया। पीड़ित भाइयों की रिपोर्ट पर कुन्नी पुलिस ने सरपंच पति सहित साथ लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला ग्राम कुन्नी के डूमर घाट का है। जहां सरपंच पति हंस कुमार 2 जुलाई की रात लगभग 9 बजे पीड़ित रमेश दास पिता बीगन दास को बोरिंग का पाइप लेने के लिए अपने घर के पास बुलाया।जब ग्रामीण युवक सरपंच के घर के पास पहुंचा तो सरपंच पति हंस कुमार घर पर नहीं था। पीड़ित रमेश दास ने सरपंच तारावती से हंस कुमार उईके को फोन लगवा कर बोरिंग का पाइप पीड़ित पूछने लगा। इसी बात से नाराज होकर हंस कुमार भाई भोले शंकर को फोन करके बुलाया हंस कुमार अपने वाहन ईको कार क्रमांक सीजी 15 ईएफ 9454 में अपने साथी राजू उर्फ राजेश प्रजापति, शारदा साहू, राजकुमार सिंह, भोला शंकर उईके,संग्राम प्रजापति एवं गंगा प्रजापति के साथ आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बास के डंडे और हाथ मुक्के से रमेश दास के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे रमेश के भाई दिनेश दास के साथ भी मारपीट किया गया।3 जुलाई दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे रमेश दास ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच सरपंच पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। कुन्नी पुलिस धारा 296 (b ),351,(3) 115(2) 191 ( 2 )बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर