Explore

Search

June 27, 2026 11:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भूतपूर्व सैनिक मंगलेश्वर यादव जी को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़,बलरामपुर जिले के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

राजपुर, शंकरगढ़,,,अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, राजेश कुमार यादव संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव एवं जिला अध्यक्ष व्यास मुनि यादव जी के अनुशंसा पर मंगलेश्वर यादव को बलरामपुर जिले का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष चुन गया 

मंगलेश्वर यादव को जिला अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है अखिल भारतीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ जो यादव समाज का सबसे बड़ा संगठन है, मंगलेश्वर यादव ग्राम परेवा, ब्लॉक शंकरगढ़ के निवासी हैं मंगलेश्वर यादव 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं 16 वर्ष देश के विभिन्न सीमाओं मैं सैनिक के रूप में देश की सीमाओं पर डटे रहे कई उग्रवादी एवं आतंकवादी के मुठभेड़ में भी शामिल रहे भारत सरकार इनके अदम्य में साहस को देखते हुए 1 वर्ष के लिए भारत का शांति दूत बनकर दक्षिण अफ्रीका एवं सूडान भेजा गया वहां पर भी इन्होंने अपने अदम्य साहस को दिखाते हुए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को मजबूती प्रदान की अब देश सेवा तथा विदेश में सेवा से सेवा निवृत होकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्ति होकर समाज को शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे तथा युवाओं को हर क्षेत्र में हर योजनाओं के साथ जोड़कर पूरे जिले का विकास करेंगे मंगलेश्वर यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से मैं देश तथा विदेश में 17 वर्ष सेवा देकर राष्ट्र को मजबूत किया है इस तरह से हम समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे मंगलेश्वर यादव को पूरे जिले भर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश प्राप्त होने लगा उसी कड़ी में शंकरगढ़ में भी मंगलेश्वर यादव जी का भव्य स्वागत हुआ जिसमें श्री हीरालाल यादव, बलरामपुर आत्मानंद प्रभारी प्राचार्य पवन कुमार यादव सुदर्शन यादव शुभम यादव वीरेंद्र यादव लहसुन पाठ से, कृष्णा यादव पोड़ी, दीपक यादव उपस्थित रहे

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर