लखनपुर. मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,पुलिस की रहेगी चाक -चौबंद व्यवस्था। शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए जाने अपील,लखनपुर मोहर्रम कमेटी और नगर के गणमान्य नागरिकों सहित तहसीलदार लखनपुर अमन चतुर्वेदी ,टीआई संपत पोटाई के उपस्थिती में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया जहाँ मोहर्रम पर्व के मद्देनजर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में शांति पूर्ण ढंग से रैली सम्पन्न करने सहित नगर के मुख्य मार्गों से रैली के गुजरने के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करने सहित लखनपुर और जूनाडीह सहित राजकटेल में भी रैली को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान निकाले जाने वाले ताजिया के साथ डीजे साउंड के आवाज को धीमे रखने सहित शांतिपूर्ण तरीके से रैली संपन्न करने की बात कही गई। इस बैठक के दौरान तहसीलदार लखनपुर,टीआई लखनपुर के साथ मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। सदर हाजी इदरीस खान सेक्रेटरी नसरत अली मोहर्रम कमेटी सदर गौहर अली, सरफुद्दीन अंसारी,अबरार खान, पीर मोहम्मद, हाशिम खान, जानिसार अख्तर, इमरान अंसारी शमशेर खान, जमील अहमद सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm
8 मवेशियों को ले जाने की कोशिश नाकाम, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
September 6, 2026
2:06 pm
हाथी के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, खाट के सहारे जंगल से निकाला गया
September 2, 2026
8:40 pm



