Explore

Search

June 25, 2026 12:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

सीआरपीएफ जवान ने आम के पेड़ पर लगाई फांसी, छुट्टी पर आया था घर

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजाराम प्रजापति के रूप में हुई है। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजाराम प्रजापति जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मृतक के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को राजाराम की अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद के बाद वे रस्सी लेकर घर से बाहर निकले और आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। परिवार व ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो तुरंत फंदे से नीचे उतारा। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में या पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गई।
पिछले दिसंबर में भी जहर खाया था
यह राजाराम प्रजापति की दूसरी आत्महत्या की कोशिश थी। करीब छह महीने पहले दिसंबर 2025 में उन्होंने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व पैसे की मांग का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। उस समय उन्होंने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
परिवार के अनुसार, राजाराम लगातार घरेलू कलह और प्रताड़ना से परेशान थे। भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को भी पत्नी से तीखी बहस के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
पुलिस जांच शुरू
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर