Explore

Search

August 5, 2026 4:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

पति ने हैवानियत की सारी हदें पार की, पत्नी के बाल काटकर किया मुंडन,पत्नी को जबरन पेशाब पिलाया

सरगुजा/सूरजपुर. एक shocking मामले में पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर दीं। पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसने उसके बाल काटकर मुंडन कर दिया, मारपीट की और इसके बाद बच्चों व पत्नी को खुद का पेशाब जबरन पिलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पूरी घटना का वीडियो सामने आते ही सनसनी फैल गई है।

पीड़िता महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति संदिग्ध चरित्र का शक लगातार जताते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ाते हुए उन्होंने पहले तो मारपीट की, फिर क्रूरता की इंतहा करते हुए पत्नी के सिर के बाल काटकर मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद उन्होंने पत्नी और बच्चों को जबरन अपना पेशाब पिलाने की घटना को भी अंजाम दिया।

पीड़िता ने पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “मेरे और मेरे बच्चों के साथ जो कुछ हुआ है, वो किसी हैवान से भी बदतर है। मैं न्याय चाहती हूं।”

घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसमें अत्याचार की भयावह तस्वीरें साफ दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है।

वहीं पटना थाना में पुलिस FIR दर्ज दर्द कर, पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह घटना महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा और क्रूरता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। सामाजिक संगठन और महिला अधिकार कार्यकर्ता आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर