Explore

Search

June 18, 2026 12:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने जलाया CM विष्णुदेव साय का पुतला

अंबिकापुर. विद्युत दरों में भारी वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से घोषित क्रमिक आंदोलन के तहत आज जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में घड़ी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और विद्युत दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।

जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पुतला दहन के बाद कहा, “भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में पांचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लगातार बढ़ाई जा रही बिजली दरें जनविरोधी निर्णय हैं। इस सरकार ने अब तक 1.30 रुपये प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाई है। साथ ही बिजली बिल हाफ जैसी लोककल्याणकारी योजना को भी समाप्त कर दिया गया है। बिजली महंगी करने के बावजूद सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी पूरी तरह असफल रही है।”

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा, “एक तरफ महंगाई लगातार बढ़ रही है, दूसरी तरफ सरकार बिजली दरों में वृद्धि कर जनता की परेशानी को और बढ़ा रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष करती रहेगी।”

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विद्युत दर वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

आंदोलन का अगला चरण

क्रमिक आंदोलन के अगले चरण के तहत 18 जून को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। उसी दिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नमना स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा, जिसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आज के पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, विनीत विशाल जायसवाल, सीमा सोनी, संध्या रवानी, दुर्गेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर