Explore

Search

June 10, 2026 11:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेसी नेताओं ने 9 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

अंबिकापुर. प्रदेश किसान कांग्रेस के आवाहन पर सरगुजा जिला किसान कांग्रेस ने आज किसानो के हित में 9 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन सौपा है। कृषक अधिकार आन्दोलन के तहत सरगुजा जिला किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता एवं किसान कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नागेश्वर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का यह मांग पत्र सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को सौपा गया। खरीफ सीजन के ठीक पहले प्रति एकड खाद की मात्रा में कटौती, खाद बीज के संकट, बिजली बिल में वृद्धी, डीजल की सहज उपलब्धता, फसलों की बिक्री का एकमुश्त भुगतान जैसे प्रमुख मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौपा गया है। खाडी युद्ध और केन्द्र सरकार की अव्यवहारिक नितियों के कारण पूरे देश सहित छत्तीसगढ में खाद का संकट खडा हो गया है। किसानो में भय व्याप्त है कि इससे न केवल उनका उत्पादन गिरेगा साथ ही खरीफ सीजन में धान उत्पादन से होने वाली आय से चलने वाले उनकी आजीविका पर भी प्रभावित होगी। सरगुजा जिला किसान कांग्रेस शहर के अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शितापूर्ण नितियों के वजह से प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानो के समक्ष आजीविका का संकट खडा होने वाला है। उन्होंने कहा कि खाद की कमी के कारण पूरे देश में खाद्यान्न भी संकट खडा होने वाला है। लेकिन केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आम आदमी की इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सरगुजा जिला किसान कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नागेश्वर यादव ने कहा कि एक ओर खाद का संकट है और दूसरी ओर राज्य सरकार ने बिजली के बिलों में वृद्धी कर किसानों पर भारी बोझ डाल दिया है। बढते महंगाई के मद्देनजर उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाकर उसे 40000/रु प्रति एकड करने की मांग भी की। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नुरुल अमीन सिद्धकी ने कहा कि पेट्रोल पंपों में जरकिनो में डीजल विक्रय प्रतिबंधित करने के आदेश का खामियाजा किसान को उठाना पड रहा है। सरकार इस आदेश को तत्काल वापस ले साथ ही धान खरीदी के उपरांत एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व महापौर डॉ0 अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, मो0 इस्लाम, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, अमित सिंहदेव, बलराम यादव, रामविनय सिंह, मदन जायसवाल, अनिल सिंह, डॉ0 लालचंद यादव, संजीव मंदिलवार, आलोक सिंह, ए0पी0 सांडिल्य, रशीद अहमद, संजय सिंह, शिवभरोष बेक, लुकस एक्का, कलीम अंसारी, लोकेश कुमार, प्रमोद चौधरी गुरुप्रीत सिद्धू, निकि खान, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अमित सिन्हा, पंकज शुक्ला, अविनाश कुमार, अमित सिंह, काजू खान, दिलिप धर, रोशन कन्नोजिया, अशोक जायसवाल, सुनील बखला, विरेन्द्र टोप्पो, पवन साय सिंह, राहुल, बैजनाथ ठाकुर आदि मौजूद थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर