Explore

Search

June 1, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दो पंचायतों में सरपंच व अन्य कुछ पंचायतों में पंच पद के लिए उपचुनाव के बाद,नवीन सरपंचों की हुई नियुक्ति

अंबिकापुर/ सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरता एवं ग्राम पंचायत जोधपुर में अलग अलग कारणों से हो रहे पंचायतों के उपचुनाव मे आज मतदान के बाद अब परिणाम सामने आ गए हैं जिसके बाद प्रत्याशियों के जीत के साथ ही उक्त पंचायतों में सरपंच के नामो की घोषणा भी हो गई है। ज्ञात हो कि लखनपुर जनपद अंतर्गत

ग्राम गोरता में पूर्व में नियुक्त सरपंच की आकस्मिक मृत्यु के बाद सरपंच का पद खाली था जिसके बाद आज पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई तो वहीं ग्राम पंचायत जोधपुर में आदिवासी आरक्षित सीट होने के कारण तथा पूर्व में कोई भी आदिवासी प्रत्याशी नहीं मिलने के कारण पूर्व में हुए चुनाव के 1.5 साल बाद पंचायत की मांग पर फिर से उस सीट को सामान्य कर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की गई। दोनों ही जगहों पर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ तथा मतदान केंद्रों में चुनाव दल ने पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराया। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत गोरता में दो प्रत्याशियों ने सरपंच पद के लिए अपना भाग्य आजमाया था तथा ग्राम पंचायत जोधपुर में 4 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में थे।चुनाव के मद्देनजर सारी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई थी जिसके बाद ग्राम गोरता में तीन तथा ग्राम जोधपुर में एक पोलिंग बूथ बनाया गया था जहां लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अगर मतदाताओं की बात करें तो ग्राम पंचायत गोरता काफ़ी बड़ा पंचायत है जहाँ करीब 1700 मतदाता हैं तो वही ग्राम पंचायत जोधपुर में 632 के करीब मतदाता हैं। दोनों ही पंचायतों में अब चुनाव के परिणाम भी निकल कर आ गए हैं जहाँ ग्राम पंचायत गोरता में तीनो पोलिंग बूथ के मतों को मिलाकर रामकुमार कोराम ने अपने प्रतिद्वंदी मनसु उइके को मात दी है तो वहीं ग्राम पंचायत जोधपुर में अपनी किस्मत आजमा रहे चार प्रत्याशियों में बाबुलाल राजवाड़े ने अपने निकटतम तीन प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए सरपंच पद प्राप्त किया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जोधपुर में 5 पंचों की नियुक्ति निर्विरोध हुई है। फिलहाल बात करें चुनाव की तो चुनाव काफ़ी शांतिपूर्ण रहा जिसके बाद अब परिणामों की घोषणा के बाद सरपंच के नामो की घोषणा भी हो गई है जहाँ उन्हें शाम होते तक प्रमाण पत्र भी दे दिए जाएँगे जिसके बाद आगे आने वाले दिनों में वो पंचायत के सरपंच का कार्यभार संभालेंगे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर