Explore

Search

June 1, 2026 11:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

घर के अंदर खून से लथपथ मिली बुजुर्ग महिला की लाश

अंबिकापुर. घर के अंदर खून से लथपथ मिली बुजुर्ग महिला की लाश शरीर में चोट के निशान जताई जा रही हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदगी मुख्य मार्ग स्थित एक मकान के अंदर खून से लथपथ 70 वर्षी बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला के शरीर में कई जगह महिला के चोट के निशान मिलने से हत्या के आशंका जताई जा रही है। सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है। मृतिका का नाम लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ उम्र लगभग 70 वर्ष लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। 1 जून दिन सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे घर में काम करने वाली युवती ने देखा कि लक्ष्मी लकड़ा कौन से सनी हुई और शरीर में चोट के निशान है। घटना की जानकारी लिखते ही आसपास के पड़ोसी जुड़ गए और पुलिस को सूचना दी पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर