Explore

Search

May 23, 2026 1:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गांव गांव द्वारा द्वारा जन समस्या शिविर का आयोजन किया जा रहा है अलखडीहा,,,11 शिकायत व 350 माँगों के आवेदन हुए प्राप्त

रिपोर्टर,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

राजपुर. सुशासन तिहार 2026 के तहत “गांव-गांव, द्वार-द्वार जनसमस्या निवारण शिविर” के तहत गुरुवार को राजपुर विकासखंड के ग्राम अलखडीहा में आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 373 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 11 शिकायत और 350 मांगो का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें शिविर स्थल पर ही 12 आवेदनों का निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत एवं जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल रहे। शिविर में परती, उलिया, जिगड़ी, उफिया, लदकुड़, महगई, अलखडीहा, कौडू, बाड़ी चलगली, सेवारी, भदार, बुढ़ाबगीचा, लाउ, धोरधड़ी, बैढ़ी, लडुवा, पहाड़खडुवा, झिंगो, कर्रा एवं कोटागहना सहित 20 पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। पंजीयन विभाग द्वारा अलग से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और पंजीयन कार्य किया गया।

शिविर के दौरान ग्राम करवाँ निवासी रामसुंदर राम ने मंच पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर हल्का नंबर 04 की पटवारी द्वारा उनसे 20 हजार रुपए ली थी। इस पर जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी ने मंच से ही संबंधित पटवारी और ग्रामीण को बुलाकर पूछताछ की। ग्रामीण ने कहा कि उन्होंने पटवारी को 20 हजार रुपए दिए हैं, जबकि पटवारी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने न तो पैसे मांगे और न ही लिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने जांच कराने और तथ्य सामने आने पर कार्रवाई करने की बात कही।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि जो भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर पौधारोपण करना चाहते हैं, वे पंजीयन कराकर वन विभाग से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा लंबित मामलों के निराकरण के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या, वनाधिकार पट्टा एवं पेंशन योजनाओं को प्राथमिकता से हल करने की बात कही।

जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने कहा कि जिन लोगों को भूमि स्वामी का पट्टा मिलने में दिक्कत आ रही है, उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन से चर्चा कर किया जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग में पंजीयन कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 500 रुपए तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वालों को 650 रुपए पेंशन दी जाती है।

जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने ग्रामीणों से निर्भय होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए मौजूद हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जंगवंशी यादव, उपसरपंच संतीश सिंह, अनिल तिवारी, उदय यादव, राजेश यादव, एसडीएम देवेंद्र प्रधान, सीईओ संजय दुबे, एसडीओ जानूराम सोनवानी, योगेश नागेश, महेंद्र सांडिल्य, लेखपाल श्यामलाल गुप्ता, पंचायत निरीक्षक फूलमोहन राम, सचिव नरेंद्र जयसवाल, कृष्णानंद तिवारी, अगस्तुस टोप्पो, दिलीप जायसवाल, सुनील तिवारी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

बिना कारण सचिव को हटाने की माँग: अलखडीहा के आयोजित

जनसमस्या शिविर में एक आवेदन ऐसा भी आया जिसमें बिना कारण ग्राम पंचायत महंगाई में पदस्थ सचिव देवनाथ पांडेय को हटाने की माँग की गई। ग्रामीणों ने महंगाई में पदस्थ सचिव देवनाथ पांडेय को बिना कारण हटाने की माँग करते हुए उक्त पंचायत में दो सचिव नवल साय एवं डब्लू एक्का का नाम भी सुझाया है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर