Explore

Search

May 19, 2026 10:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

हजरत बाबा मुरादशाह व हजरज बाबा मोहब्बत शाह वली रह. का 254वां तकिया शरीफ में उर्स 20 मई से शुरू

अंबिकापुर. हजरत बाबा मुरादशाह व हजरज बाबा मोहब्बत शाह वली रह. का 254वां तकिया उर्स शरीफ के मौके पर तीन दिवसीय सद्भावना मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन सद्भावना ग्राम तकिया में 20 मई से प्रारंभ होगा। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अंजुमन कमेटी के सदर इरफान सिद्दीकी ने बताया कि, उर्स शरीफ धार्मिक व सांस्कृतिक मेल-मिलाप का संगम है। गैस और पेट्रोमेक्स की रोशनी में शुरू हुआ यह आयोजन अब भव्य रूप ले चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों व दिगर राज्यों से लोग पहुंचते हैं और बाबा के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पण करके मुराद पूरी होने की कामना करते हैं।

सदर इरफान सिद्दीकी ने आगे बताया कि, 20, 21 व 22 मई को होने वाले उर्स शरीफ के कार्यक्रम को देखते हुए अंजुमन कमेटी की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। कमेटी के द्वारा कमियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उर्स शरीफ में इस बार विश्व में ख्यातिप्राप्त अजीज नाजा और कव्वाला तमन्ना बानो के बीच शानदार कव्वाली का मुकाबला होगा। इनके अलावा 15 शायर व कवि-कवियित्री प्रो. वसीम बरेलवी, मंजर भोपाली, राज कौशिक, नईम अखतर खादमी, अज्म शाकिरी, डॉ. नदीम शाद, फैज खलीलाबादी, अतुल अजनबी, मारूफ रायबरेली, डॉ. मेहताब आलम, खुशबू श्रीवास्तव, सुन्दर मालेगांवी, राधिका मित्तल, दीपक अग्रवाल, सुफियान काजी आयोजन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि तकिया मजार शरीफ की खासियत यह है कि यहां एक देवी मंदिर है, जिसका देखरेख अंजुमन कमेटी और पीढ़ी दर पीढ़ी कोरवा समाज के बैगा के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। उन्होंने बताया कि 1994 से 1997 के बीच प्रवीण कृष्ण जब सरगुजा कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे, तो वे उर्स के मौके पर दूर-दूर से आए दूसरे कौम के लोगों से मुलाकात की, और तकिया को सद्भावना ग्राम का दर्जा मिला था। सलाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, उर्स शरीफ के आयोजन में हिंदू व उर्दू साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस दौरान अंजुमन कमेटी के अफजाल अंसारी, लतीफ खान, रिजवान, जावेद खान, बंटी सिद्दीकी, अनीफ खान, सिकंदर खान सहित अन्य उपस्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर