Explore

Search

July 26, 2026 5:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजीव भवन में तीसरी चोरी : कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने की तोड़फोड़, 1 लाख का नुकसान

अंबिकापुर. बीती रात शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके घड़ी चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कार्यालय के कॉमन वॉशरूम में लगे उपकरणों में भी भारी तोड़फोड़ की। इस घटना से कार्यालय को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, विगत दो वर्षों में राजीव भवन में यह तीसरी चोरी की घटना है। कार्यालय घड़ी चौक पर स्थित है, जहां यातायात पुलिस चौकी, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला न्यायालय भी मौजूद हैं। इतने सुरक्षित इलाके में लगातार हो रही चोरियों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस मामले में कोतवाली अंबिकापुर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस का आरोप…जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रमुख प्रशासनिक और न्यायिक कार्यालयों के बावजूद इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं है। “दिया तले अंधेरा” वाली स्थिति बन गई है। पार्टी ने प्रशासन से त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर