Explore

Search

June 22, 2026 11:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बतौली की होनहार छात्रा जानवी गुप्ता ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में गाड़े झंडे, जिले की टॉप-10 सूची में बनाई जगह

बतौली / यतीश सोनी (ATD NEWS ):
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में बतौली क्षेत्र की छात्रा जानवी गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
गौतरलब है की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बटईकेला की छात्रा जानवी गुप्ता, पिता जय प्रकाश गुप्ता निवासी बटाइकेला ने 93.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे सरगुजा जिले में 9वां स्थान हासिल किया है। वहीं, विकासखंड स्तर पर वे प्रथम स्थान पर रहीं।
सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को अपनी इस शानदार उपलब्धि पर जानवी ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है। जानवी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में हर्ष का माहौल है।क्षेत्र का नाम किया रोशन:ग्रामीण क्षेत्र की शासकीय स्कूल की छात्रा द्वारा जिला स्तर की मेरिट सूची में स्थान बनाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि जानवी की मेहनत ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों के अभाव में भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर