Explore

Search

June 21, 2026 12:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

“दिल्ली निर्भया जैसी घटना अम्बिकापुर में! महिला कांग्रेस का साहसिक विरोध – साड़ी पर आमजन के हस्ताक्षर

अंबिकापुर. महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने आज जिलाध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। बीती रात ही माँ महामाया प्रवेश द्वार के पास अपराधियों ने एक महिला के साथ दुराचार के बाद उसकी सरेराह हत्या कर दी। इस महिला के साथ जो जघन्य वारदात हुई वो दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिलाती है। ऐसा नहीं है कि ये कोई पहली घटना है। दशहरा के दिन शहर के एक पेट्रोल पंप पर एक युवती की सरेआम हत्या कर दी गई है। हाल ही में मणिपुर थाना के पास ऐसी ही परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला था। इन अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाकर आमजन से उनका हस्ताक्षर प्राप्त कर उसे देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को प्रेषित करने का निर्णय लिया है। महिला कांग्रेस 11 मीटर की श्वेत साड़ी पर आमजन के हस्ताक्षर को प्राप्त करेगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए मात्र परिधान ही नहीं साथ ही साथ उनके आत्मसम्मान, गरिमा, शालीनता, सुरक्षा का भी प्रतीक है और सरगुजा की खराब कानून व्यवस्था महिलाओं के इसी प्रतीक का चीरहरण कर रही है। इस लिए हमने साड़ी को हस्ताक्षर अभियान का प्रतीक बनाया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों में सबसे बड़ा योगदान शहर की गली गली में पल रहे नशे के अवैध कारोबार का है। इसपर लगाम लगाने के लिए महिला कांग्रेस ने 2 माह पूर्व ही पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा था। लेकिन पुलिस ने इसको लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जिसका परिणाम सामने है। महीला कांग्रेस का यह हस्ताक्षर अभियान शाम 4 बजे से साढ़े छह बजे तक घड़ी चौक से संगम चौक तक चल। उनके इस अभियान की हौसलाअफजाई के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि टी एस बाबा के अम्बिकापुर का विधायक रहते इस शहर और जिला और संभाग में अपराधों और अपराधियों पर लगाम थी। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे निरंतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ाई से नजर रखते थे। लेकिन 2023 के चुनावों के बाद इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति में जो गिरावट आई है उसके कई दुष्परिणामों में से एक घटना बीती रात हुई जो दिल्ली के निर्भया कांड जैसी ही है। महिला कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को आमजन विशेष तौर पर महिलाओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वे स्वेच्छा से इस अभियान में सहभागिता दे रही हैं। इस दौरान महिला कांग्रेस नित शर्मा, प्रीति सिंह, मालती सिंह, गीता प्रजापति, शमा परवीन, गीता श्रीवास्तव, नुजहत फातिमा, गीता रजक, हीरो बड़ा, चित्रा मिश्रा, मेघा खांडेकर, सपना सिंह, मंजू मुखर्जी, साधना कश्यप, अनिता मिंज, अनिता सिन्हा, उर्मिला विश्वास, अनिता सिंह, अनुराध सिंह, पूर्णिमा सिंह, ममता सिंह, मुन्नी देवी, शिप्रा शर्मा, अनीता रजक, शोभा शर्मा, प्रतिमा सोनी, सोमा मुखर्जी, चन्दरवासव सिंह, नीला तिर्की, निशात अंजुम, अंजली रजक, लक्ष्मी रजक , रंजू सिंह आदि मौजूद थी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर