Explore

Search

May 6, 2026 10:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक,,,, होली में हुड़दंग मचाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही की जाएगी

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

बलरामपुर/राजपुर। होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से बुधवार को राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

एसडीएम देवेंद्र प्रधान एवं थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह नगरवासियों जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित डीजे नहीं बजाए जाएं तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से भी आपसी सौहार्द के साथ ईद पर्व मनाने का अनुरोध किया गया। साथ ही ईद के अवसर पर नमाज अदा कराने वाले मौलाना का नाम, नमाज प्रारंभएवं समाप्ति का समय, नमाज में शामिल होने वाले लोगों की अनुमानित संख्या समय पूर्व पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। होली एवं ईद त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु पुलिस में प्रशासन द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया गया, जिस पर सर्वसम्मति से सभी ने अपना सहयोग देने की सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, सुरेश सोनी, विश्वास गुप्ता पार्षद, अनुल अंसारी, पुलिस कर्मी अशोक तिर्की अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासियों उपस्थित थे

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर