Explore

Search

June 21, 2026 12:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा ओलंपिक के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन वार्ड पार्षद विशवास गुप्ता ने किया

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

राजपुर — सरगुजा ओलंपिक के तहत राजपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे उर्सुलाइन झींगों विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महुआपारा स्थित संदीप होटल में खिलाड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए पार्षद गुप्ता ने प्रतियोगियों को पार्टी ट्रीट दी और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पार्षद विश्वास गुप्ता ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जनप्रतिनिधि द्वारा मिले सहयोग व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया !

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर