Explore

Search

January 24, 2026 4:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : केरजू धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी केरजू में एक दुखद घटना सामने आई है. केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता बीती रात से मानसिक रूप से काफी विचलित थे. हालात इतने बिगड़े कि वे देर रात दोबारा धान खरीदी समिति पहुंचे और रात लगभग 1 बजे तक वहीं मौजूद रहे. इसके बाद 1 से 1:30 बजे के बीच वे घर लौटे. घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन से जुड़ा कोई मामला भी सामने आ रहा है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. धान खरीदी के मौजूदा सीजन में केंद्रों पर दबाव और अनियमितताओं की खबरें आम हैं, जिससे ऐसे मामलों में तनाव बढ़ सकता है.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीतापुर थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही स्पष्ट तथ्य सामने आएंगे.

जैसे ही इस मामले में कोई नया खुलासा होगा या आधिकारिक बयान आएगा, हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे. इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर