अम्बिकापुर. महिला कांग्रेस ने आज अपना स्थापना दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पौधा रोपण किया गया।
स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विचार मंथन किया गया। महिलाओं को राजनीति और समाज में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने की। उन्होंने कहा महिला कांग्रेस समाज की आधी आबादी की सशक्त आवाज है। हमारा संकल्प है कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी को और मज़बूत किया जाए। आने वाले समय में महिला कांग्रेस घर-घर तक पहूंचेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले महीनों के लिए विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसमें जनजागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा सोनी, रूबी सिद्दीकी, शकीला सिद्दीकी, गीता प्रजापति, रूबी जैन, असगरी सिद्दीकी, नुजहत फातिमा, रश्मि सोनी, शालिनी अग्रवाल, साधना कश्यप, सपना सिन्हा, ममता सिंह, शमशाद सरोज, बेगम मोमिना, अंजु चन्द्रवंशी, रूही गजल, प्रीति सिंह, संगीता मिन्ज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



