Explore

Search

November 5, 2026 3:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्राचार्य महीने में 1 से 2 दिन ही देते है स्कूल में दर्शन

दंतेवाड़ा.

रेवाली मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल की अनुपस्थिति और स्कूल बोर्ड से नाम गायब.दंतेवाड़ा जिले के कुंवाकोंडा ब्लॉक के रेवाली संकुल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत रेवाली मिडिल स्कूल में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. स्कूल के प्रिंसिपल टीकम साहू महीने में केवल 1 या 2 बार स्कूल आते हैं. इसके अलावा, स्कूल के बोर्ड पर प्रिंसिपल टीकम साहू का नाम भी दर्ज नहीं है. स्थानीय सरपंच को भी प्रिंसिपल के नाम की कोई जानकारी नहीं है.यह स्थिति स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही की ओर इशारा करती है. इस मामले की गहन जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठ रही है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर