अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर अंतर्गत अदानी कोल माइंस के प्रभावित किसान नौकरी के बदले मुआवजा राशि पाने कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. प्रभावित किसान 14 जुलाई दिन सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे उदयपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, सरगुजा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है. ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि ग्राम घाटबर्रा के किसानों की भूमि को अदानी कंपनी द्वारा अधिग्रहण किया गया है. भूमि अधिग्रहण मामले में नौकरी के बदले मुआवजा देने का प्रावधान है. घाटबर्रा के किसान लंबे समय से नौकरी के बदले मुआवजा राशि प्रदान करने कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन किसानों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है. परेशान किसानों ने नौकरी के एवज में मुआवजा राशि नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. किसान अनिल यादव ने आरोप लगाया है कि किसानों अदानी कंपनी और अधिकारियों के द्वारा एक माह से गुमराह किया जा रहा है. जिसे घाटबर्रा के किसान परेशान है. अदानी कंपनी के अधिकारी से जब किसान बात करते हैं तो उन्हें तहसील कार्यालय नौकरी के बदले एक मुस्त मुआवजा राशि भेजने कि बात कही जाती है. जब किसान तहसील कार्यालय पहुंच मुआवजा राशि के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ करते हैं तो उन्हें अदानी कंपनी के पास मुआवजा राशि के लिए भेज दिया जाता है. विगत एक माह से किसान नौकरी के बदले मुआवजा राशि पाने कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. ज्ञापन सपना के दौरान आरकेस यादव, अनिल यादव, रवि यादव, राकेश यादव ,सुखदेव यादव, दुर्गा प्रसाद, राजेश यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे.
लेटेस्ट न्यूज़
शराब के पैसों को लेकर खूनी बवाल, 8 बदमाश गिरफ्तार; 2 चाकू और 1 तलवार जब्त
July 27, 2026
10:14 pm
साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए सुपरवाइजर से मारपीट
July 26, 2026
10:02 pm




