Explore

Search

September 19, 2026 7:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

घरेलू विवाद के वजह से महिला ने की आत्म हत्या

अंबिकापुर. घरेलू विवाद को लेकर 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस.

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तूंगा में 35 वर्षीय महिला ने 13 जून दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे घर से 1 किलोमीटर दूर पेड़ में फांसी लगा लिया. परिजनों को जानकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और फांसी के फंदे से महिला को उतारकर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतिका का नाम अहिल्या कवर पति इंद्र पाल उम्र 35 वर्ष ग्राम तूंगा थाना लखनपुर निवासी बताया जा रहा है. सूचना उपरांत पुलिस लखनपुर अस्पताल पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है. बताया जा रहा है, घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाया है, मृतिका के 3 बच्चे भी हैं. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर