Explore

Search

July 28, 2026 12:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

राइस मिल जा रही चावल से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा..मामूली कार्रवाई ने इस धंधे को दे रहा बढ़ावा

अंबिकापुर. गरीबों का चावल से भरा ट्रक जप्त,शहर के गांधीनगर पुलिस ने राशन दुकान में मिलने वाला चावल से भरा ट्रक जप्त कर लिया है. दअरसल अंबिकपुर शहर में कई ऐसे ट्रेंडिंग कम्पनी की दुकान खोलकर सरकार के द्वारा राशन दुकान के माध्यम से हितग्राहियों को दिये जाने वाले चावल अब ट्रेनिग कम्पनी के माध्यम से सीधे राईसमिल तक पहुँच रहे हैं. जहाँ उन्हें कस्टम मिलिग के लिए भी जहमत उठाना नहीं पड़ रहा है. गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिकापुर शहर के अरुण ट्रेडिंग कंपनी से राशन दुकान में मिलने वाला चावल ट्रक में लोड होकर राइस मिल जा रहा है. इसी दौरान गांधीनगर पुलिस ने नाकेबंदी कर पीडीएस दुकान में मिलने वाला चावल लोड ट्रक जप्त कर लिया और आगे की जांच के लिए खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है. इधर खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर न्यायालय में इस पूरे प्रकरण की सुनवाई चल रही है, जैसे ही निर्णय आएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बरहाल यह कोई पहला मामला नहीं है,जो चावल से भरी ट्रक पकड़ी गई है, धान के सीजन में भी ट्रकों ट्रक धान पकड़ी जाती है,इसके बाद संबंधित खाद्य विभाग सेटिंग कर पूरा मामला रफा दफा कर देता है. तभी तो शहर में कई ट्रेडिंग कंपनी खोलकर बिना किसी डर भय के इस गोरख धंधे को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर