Explore

Search

June 21, 2026 6:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

बड़ी खबर : नामी व्यापारी अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल दोनों भाइयों के घर में छापा..पूर्व में ED और IT दे चुकी है दबिश

अंबिकापुर. शहर के बड़े कपड़ा व्यापारी व सरकारी विभागों में सप्लायर के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा,अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल दोनों भाइयों के घर पर पड़ा है छापा. ACB की टीम सुबह 6 बजे ही दी दबिश,सप्लायर्स फार्म का नाम धजाराम इंटरप्राइजेज बताया जा रहा है.

घोटाला…सरकारी विभागों में लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए के सामान सप्लाई में घोटाला करने का अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल पर लगा है आरोप.

दरअसल आज शनिवार सुबह ACB की टीम ने ब्रह्म रोड स्थित बसंत लाल गली में नामी कपड़ा व्यापारी और सरकारी विभागों में सप्लाई करने वाले कारोबारी के निवास पर दबिश दी देकर जांच कर रही है. एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी एक साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू किया है.

पूर्व में ED और IT की भी पड़ी थी छापा..इससे पहले भी कांग्रेस शासनकाल में उक्त सप्लायर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) द्वारा छापेमारी की जा चुकी है. एंटी करप्शन ब्यूरो की यह कार्रवाई संभवतः लंबे समय से चली आ रही शिकायतों और अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर