Explore

Search

May 7, 2026 6:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

खबर का असर,गालीबाज पुलिस कर्मी पर गिरी गाज

अंबिकापुर. ATD न्यूज की खबर का असर, गालीबाज पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच.

दरअसल अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई थी, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बीच सड़क पर एक महिला को गंदी-गंदी गालियां देता नजर आया था यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिसकर्मी. वीडियो सामने आते ही कानून व्यवस्था को लेकर शहर की जनता में आक्रोश उत्पन्न होने लगा. इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया.

आपको बता दें कि ATD न्यूज लगातार ऐसे मामलों को उजागर करता रहेगा और जनता की आवाज को और बुलंद करता रहेगा. ताकि जनता का विश्वास हमेशा चौथा स्तंभ पर बना रहे.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर