अंबिकापुर. लखनपुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक को 27 मार्च दिन गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे गिरफ्तार करते हुए न्याय अभिरक्षा में भेजा है। लखनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने लखनपुर थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पीड़िता की जान पहचान रवि शंकर प्रजापति उर्फ नान पिता बालमुकुंद प्रजापति उम्र 20 वर्ष ग्राम माजा थाना लखनपुर निवासी से 2023 में लखनपुर में रोड स्थित पार्क मे हुआ और दोनों मोबाइल से बात करने लगे और एक दूसरे को दोनों पसंद करने लगे। 5 जनवरी 2024 को आरोपी रवि शंकर प्रजापति पीड़िता के गांव पहुंचा और फोन करके बुलाया छेड़मेडहीन तरफ घूम के आते है और मैं तुम्हें पसंद करता हूं तुम्ही से शादी करूंगा कह कर बहला फुसलाकर शाम 7:00 बजे उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी लगातार पीड़िता के साथ संबंध बनाता था। पीड़िता ने आरोपी रवि शंकर को शादी करने के लिए कहा। पीड़िता 3 माह की गर्भवती होने की बात आरोपी युवक को बताएं। आरोपी रवि शंकर प्रजापति ने पीड़िताको ₹500000 देने पर शादी करने कहा और पैसा नहीं देने पर शादी नहीं करने की बात कही अपने परिवार जनों को उसकी जानकारी दी। परिवार जनों के साथ बहुत पीड़िता ने लखनपुर थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस ने धारा 376 (2) (ढ)भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी से पूछताछ किया आरोपी के द्वारा घटना करना स्वीकार किया। 27 मार्च दिन गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायाधीश अभीरक्षा में भेजा गया।
लेटेस्ट न्यूज़
मां की हत्या करने की नियत से कुदाली से किया प्राणघातक हमला
November 1, 2026
11:25 pm
मैनपाट की 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला, पांच लोगों पर FIR के निर्देश
October 23, 2026
9:45 pm



