अंबिकापुर. हर साल की तरह इस वर्ष भी अंजुमन कमेटी के द्वारा ईद के त्यौहार के मौके पर ईदगाह का प्रस्थान और मजार शरीफ में साफ सफाई और पेंटिंग का काम कम्पलीट कराया गया है. ईद के त्यौहार की भी व्यापक तैयारी की जा रही है ईद की नमाज़ ईद ईदगाह में 31 मार्च को चांद देखने पर सुबह 9:00 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अबरार आलम मिसवाही साहब नमाज अदा कराएंगे. वही जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे आता की जाएगी. इसी तरह तकिया मजार शरीफ औलिया मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अता की जाएगी. इसके साथ ही जेल में सुबह 9:00 बजे ईद की नमाजअता की जाएगी. अंजुमन कमेटी सभी लोगों से अपील करती है कि इस भाईचारे के त्यौहार को आपस में प्रेम सौहार्द भाईचारा के साथ मनाए, ईदगाह और कब्रिस्तान और मज़ार शरीफ व जामा मस्जिद में व्यापक तैयारी की जा रही है.
लेटेस्ट न्यूज़
मां की हत्या करने की नियत से कुदाली से किया प्राणघातक हमला
November 1, 2026
11:25 pm
मैनपाट की 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला, पांच लोगों पर FIR के निर्देश
October 23, 2026
9:45 pm



