अंबिकापुर. रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर ट्विट कर रेडक्रॉंस सोसायटी सरगुजा के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं उनकी टीम को महिला दिवस पर 50 महिलाओं के द्वारा अंगदान किये जाने को लेकर बधाई दिया है. 8 मार्च को महिला दिवस के दिन सरगुजा संभाग की प्रख्यात समाज सेविका वंदना दत्ता जी के नेतृत्व में 50 महिलाओं ने अंगदान का संकल्प लिया था. रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने अपने ट्विट में कहा है कि अर्न्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के को-ऑर्डिनेटर डॉं अर्पण सिंह एवं आजीवन सदस्य आकांक्षा श्रीवास्तव के सहयोग से रक्तदान महादान- अंगदान जीवनदान अभियान से प्रेरित होकर अम्बिकापुर में 50 महिलाओं की प्रतिज्ञा जीवन की रक्षा करेगी. रेडक्रॉस सोसायटी ने यह उल्लेख भी किया है कि महिलाओं का यह उल्लेखनीय योगदान महिला सशक्तीकरण के साथ ही मानवता के प्रति उनकी भावना को प्रदर्शित करता है. करीब 8 माह पूर्व पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी अंगदान का संकल्प पत्र भरा था. रेडक्रॉंस सोसायटी ऑफ इंडिया की मानद अध्यक्ष भारत की महामहिम राष्ट्रपति होते हैं. आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजाके लिये किया गया यह टृविट निश्चय ही सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा लगातार किये जा रहे रचनात्मक कार्यो पर एक राष्ट्रीय मुहर है. आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने इस प्रशंसा के लिये रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया है.
लेटेस्ट न्यूज़
शराब के पैसों को लेकर खूनी बवाल, 8 बदमाश गिरफ्तार; 2 चाकू और 1 तलवार जब्त
July 27, 2026
10:14 pm
साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए सुपरवाइजर से मारपीट
July 26, 2026
10:02 pm




