Explore

Search
Close this search box.

Search

March 27, 2025 6:53 am

लखनपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा से चार उम्मीदवार के नाम आए सामने उपाध्यक्ष पद हेतु प्रबल दावेदार माने जा रहे समीमउद्दीन खान 

अंबिकापुर. लखनपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा से चार उम्मीदवार के नाम आए सामने उपाध्यक्ष पद हेतु प्रबल दावेदार माने जा रहे समीमउद्दीन खान

नगर पंचायत लखनपुर उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव 10 मार्च को होना है। नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से श्रीमति सावित्री दिनेश साहू ने जीत दर्ज की तो वही 15 वार्डो में से 10 वार्डो में भाजपा के पार्षद तथा 5 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीतकर आए हैं। भाजपा से उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी के लिए चार नाम सामने आए है। पार्टी की ओर से समीम खान, पूनम राकेश साहू , नेहा सनी बंसल, गायत्री सचिन बंसल का नाम तय किया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विराजमान होने मान-मनौव्वल का दौर जारी है देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में नगर पंचायत में कौन उपाध्यक्ष बनता है भारतीय जनता पार्टी के संगठन से पर्यवेक्षक विधायक निवास में पार्षदों से अलग-अलग रायशुमारी किया गया है।चार बार पार्षद जीतकर आए समीउद्दीन खान प्रबल दावेदार उपाध्यक्ष पद हेतु माने जा रहे हैं। नगर के लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बना हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि है कि चारों उम्मीदवारों में किसकी ताजपोसी की जाती है। वहीं चुनाव में समीउद्दीन खान चार बार भाजपा से पार्षद रह चुके हैं और सबसे वरिष्ठ हैं पूनम राकेश साहू दो बार पार्षद हैं गायत्री और नेहा बंसल प्रथम बार पार्षद चुने गए हैं सबसे मजे की बात यह है कि इस उपाध्यक्ष पद के चुनाव में विधायक राजेश अग्रवाल ,नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के परिवार से उपाध्यक्ष पद के दावेदारी कर रहे हैं देखना यह है कि संगठन द्वारा किसका नाम तय करती है। भारतीय जनता पार्टी में

त्रिस्तरीय पंचायत ,नगर निगम, नगर पंचायत चुनाव परिवारवाद की दावेदारी और चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा का विषय बना रहा । शासन आते पुराने कार्यकर्ताओं जो लंबे समय से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे थे उनको छोड़कर बड़े दिग्गज नेता अपने परिवार के लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़ाए कई लोग इस चुनाव में जीत दर्ज किये कई प्रत्याशी डबल होने के कारण हार का सामना करना पड़ा। आने वाले चुनाव में जो पुराने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता की नाराजगी प्रभाव दिखेगा नगर पंचायत लखनपुर की उपाध्यक्ष पद की चुनाव काफी दिलचस्प है। निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनाव होने की संभावना कम है आने वाला समय ही पता चलेगा है कि भारतीय जनता पार्टी संगठन किसको किसे उपाध्यक्ष बनती है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर