रायपुर. आज रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने अंबिकापुर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत सांसद सरगुजा चिंतामणी महाराज, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पहुंची. अंबिकापुर के नगर पालिक निगम चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद महापौर मंजूषा भगत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देने प्रथम बार पहुंची थी, उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में मिली शानदार सफलता पर उन्हें ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी नवनिर्वाचित महापौर सहित नवनिर्वाचित पार्षदों को अपनी ओर से बधाई प्रेषित की. इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री को 2 मार्च को अंबिकापुर में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वीकृति भी दी. इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर पाल सिंह भामरा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया तथा मधुसूदन शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेता पदाधिकारी उपस्थित थे.
लेटेस्ट न्यूज़
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am
बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
October 8, 2026
8:44 pm
बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत
October 7, 2026
8:57 pm
धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में रंजय जायसवाल सहित अन्य गिरफ्तार
October 5, 2026
11:06 pm



