जगदलपुर. बस्तर कांग्रेस पार्टी ने शहर मे किया विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने कहा छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़,जनादेश मनाना छोड़ प्रदेश की जनता से माफी मांगे भाजपा सरकार।
आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार की 1साल की विफलता विष्णु के दुशासन को लेकर जगदलपुर शहर के ह्रदयस्थल संजय चौंक पर हाथों पर तख्ती लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का कैसा जनादेश जश्न मना रही है,इस सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये हैं। भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। कई जनकल्याणकारी योजनाओ को सांय सरकार ने बंद कर दिया है। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बंद हो गयी, बिजली के दाम बढ़ गये।भाजपा की विष्णुदेव सरकार सालभर में ही विफल साबित हो चुकी है।
वंही पूर्व विधायक रेखचंद् जैन ने कहा की राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है, साथ सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी, एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गयी, आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। दिन हो या रात राजधानी में गोली चल रही है गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी।महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी,मासूम बच्चियों से स्कूल में शिक्षक प्राचार्य छेड़खानी कर रहे हैं,बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें, लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी।
जिसके लिए छत्तीसगढ़ की सांय सरकार को जनादेश मनाना छोड़ प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए,सांय सरकार ने कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य को भ्रष्टाचार व अंधकार में डूबाकर रख दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



