रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर
राजपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 18 नवंबर तक देश भर के जनजाति बहुल जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विपक्ष की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट 2014-15 के ₹4,497.96 करोड़ से 231 प्रतिशत बढ़कर 2025-26 में ₹14,926 करोड़ हो गया है। ‘पीएम जनमन’ (₹24,104 करोड़) और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (₹79,156 करोड़) के माध्यम से 63,000 से अधिक गांवों के करोड़ों लोगों तक पक्के आवास, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लक्ष्य, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन और 3,958 वन धन विकास केंद्रों के जरिए जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
उन्होंने राजनीतिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया और मोदी सरकार में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनीं। साथ ही, 31 मार्च 2026 को जनजातीय जिलों को पूर्ण रूप से नक्सल मुक्त बनाया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया गया कि दशकों तक जनजातीय समाज को केवल वोट बैंक समझा गया और भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, टंट्या भील व रानी दुर्गावती जैसे नायकों को इतिहास में हाशिये पर रखा गया।
उन्होंने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्मारकों की सफाई, दीपोत्सव, पुष्पांजलि, युवा संवाद और जनजातीय छात्रावास संपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने 15 नवंबर को सभी नागरिकों से अपने गांव व मंडल स्तर पर भगवान बिरसा मुंडा और स्थानीय जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनि निकुंज प्रवीण अग्रवाल विनय भगत धरम सिंह शिवशंकर मरावी मुन्शी राम शांडिल्य हीरा सिंह टेकाम जगवंशी यादव राजेश यादव संतोष तिवारी अनिल तिवारी उदय यादव महेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



