Explore

Search

November 15, 2026 5:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

देश बचाओ अभियान के तहत सामरी मंडल में गूंजा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का बुलंद नारा लगा

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर

राजपुर/कुसमी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के तत्वावधान में आज सामरी मंडल में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के बुलंद नारों के साथ लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, जनसमस्याओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार और कथित घूसखोरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और किसानों को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करें।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा संविधान, समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय पर आधारित है। संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब हम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके अधिकारों की आवाज बनें। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के सामरी मंडल प्रभारी संतोष इंजीनियर ने अपने वक्तव्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और आम नागरिकों के मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने वोट की ताकत और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

सामरी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष खसरू बुनकर ने संगठन की एकजुटता और बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सभी को मिलकर अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों, कांग्रेसजनों एवं सामरी क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

विधानसभा विधायक प्रत्याशी रहें विजय पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलानी होगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त नगर पंचायत प्रभारी जितेंद्र गुप्ता एवं ग्रामीण प्रभारी लालसाय मिंज जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियान के उद्देश्यों, संगठन की मजबूती और लोकतंत्र की रक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूरजदेव गुप्ता, भुंलन भगत, यूनुस अंसारी, रामपाती राम, घनश्याम नगेसिया, सर्मेन्द्र सरपंच, बूटन नगेसिया एवं बलदेव नगेसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ!

वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के दौरान कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुखलाल नगेसिया, देवनाथ नगेसिया, जगेश्वर नगेसिया, अजय नगेसिया, राजकुमार, बाल्मीकि एवं अमजद नगेसिया शामिल रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का फूल-माला पहनाकर एवं कांग्रेस पार्टी का गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। नवप्रवेशी सदस्यों ने कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उनके पार्टी में शामिल होने पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में सामरी मंडल से इंद्रदेव यादव, श्रवण गुप्ता, एडिथ एलीन, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, महफूज आलम, विक्रम गुप्ता, नितीश तिर्की, आकाश भगत, राजन खान, सदाप खान, ललिता नगेसिया, शतवंत यादव, गोपाल बुनकर, सुखलाल राम, जटाशंकर राम, कामेश्वर राम, चम्पा लाल नगवंशी, कमील तिर्की, राजेंद्र उरांव, रामसिंह, मुकेश यादव, हरिराम, अजय राम, चंद्रभान राम, देवनाथ भगत, बी.पी. चंद, बीरबल राम, शंकर बुनकर, राम कुमार, बलदेव राम, बाल्मीकि राम, जब्बार एवं भिखारी राम सहित सामरी मंडल के पंचायत अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माताओं-बहनों, युवा साथियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर