Explore

Search

November 12, 2026 5:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का तीसरा चरण शुरू, मंडल स्तर पर कांग्रेस की चौपाल

अंबिकापुर/कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत में आज 11 नवंबर से मंडल स्तर पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देवाशीष पटनायक को सरगुजा संभाग का पर्यवेक्षक बनाया गया है। मंडल स्तरीय चौपाल के प्रथम दिन सरगुजा जिले के 7 मंडलो में चौपाल का आयोजन किया गया है। AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने आज सीतापुर मंडल, रघुनाथपुर मंडल एवं अम्बिकापुर शहर के अंतर्गत स्थित विशुनपुर मंडल के चौपाल कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। इन चौपाल कार्यक्रमों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अम्बिकापुर शहर के विशुनपुर मंडल के प्रभारी पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और सीतापुर मंडल के प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत बनाये गए हैं। आज आयोजित मंडल स्तरीय चौपाल को संबोधित करते हुए AICC पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने कहा कि भाजपा ज्ञानेश कुमार के माध्यम से पूरी चुनावी प्रक्रिया को काबू में करके सदैव के लिए देश की सत्ता हथियाने के प्रयास में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के 13 करोड़ लोगों का नाम काटने के बाद अब मोदी सरकार की नजर लोगों के राशनकार्ड पर है। सरकार आधार कार्ड के बजाय वोटर कार्ड को लाभार्थियों के चयन का आधार बना देश के गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से देश की भाजपा सरकार ने वोटर लिस्ट को देश के नागरिकता का दस्तावेज बना दिया है। 1 साल पहले राहुल गांधी जी ने कहा था कि अभी मोदी सरकार SIR के नाम वोटर का अधिकार तय कर रही है, वो विरोधी मतदाताओं के नाम काट रही है, कल इसी के आधार पर लोगों के राशन, जमीन के पट्टे, आयुष्मान योजना जैसी लाभ को जोड़ बड़ी संख्या में देश के नागरिकों को इन लाभों से वंचित करने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी जी के द्वारा कही गई बात आज सही साबित होने की दिशा में है। केंद्र सरकार ने आधार के स्थान पर वोटर कार्ड को योजना का आधार बनाने की तैयारी कर ली है। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर कंट्रोल कर भाजपा ने देश में लोकतंत्र को समाप्त कर दिया है। कांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एक बार फिर देश मे लोकतंत्र की स्थापना के लिए कमर कस चुकी है। इन चौपालों में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ लेबल कार्यकर्ता सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बूथ स्तर पर सघन जनसम्पर्क की तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा लिए गये असंवैधानिक निर्णयों के माध्यम से किये गए गलत SIR और इसके द्वारा देश मे 13 करोड़ मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों से विलोपित किये जाने के उपरांत कांग्रेस ने 2 अक्टूबर से वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की विशाल रैली आयोजित हुई। इसके तीसरे चरण में वोट चोरी के इस संगठित प्रयास और इसके परिणामों को आमजन तक पहुँचने के लिये कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर मंडल और बूथ स्तर के चौपाल का निर्णय लिया है। 15 नवंबर तक मंडल स्तरीय चौपाल के आयोजन के उपरांत 16 नवंबर से 25 नवंबर तक बूथ स्तर पर चौपाल का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता विभिन्न स्तर पर आयोजित चौपाल के प्रभारी बनाये गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव स्वयं अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत स्थित दसों मंडलो के प्रभारी बने हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत स्वयं 18 नवंबर को सरगुजा जिले में बूथ स्तरीय चौपाल में शामिल होंगे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर