Explore

Search

November 10, 2026 9:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पलगडी गांव में 15 दिनों तक से चलाया गया नशामुक्ति अभियान

अंबिकापुर/सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के पलगड़ी गांव को नशामुक्त बनाने और शराबखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पिछले 15 दिनों से चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रामीणों ने एक अनूठी पहल की है। नशामुक्ति को लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शराब के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इसके बाद ग्रामवासियों को गांव में शराबबंदी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि गांव में शराब बनाने और पीने वालों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम सभा के निर्णय अनुसार गांव में शराब बनाने पर 6 हजार रुपये, शराब पीने पर 5 हजार रुपये तथा शराब बनाने और शराब पीकर गांव में आने वाले लोगों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।ग्रामीणों का उद्देश्य गांव में नशे पर अंकुश लगाना, सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाना तथा परिवारों को शराब से होने वाले नुकसान से बचाना है। इस पहल को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया। लखनपुर विकासखंड के ग्राम कुंवरपुर कंचनपुर केवरी गोरता के बाद अब पलगड़ी में गांव में पूर्ण शराबबंदी की गई है।

 

इस दौरान सरपंच सुरचना सिंह, सचिव अनिल गुप्ता, उपसरपंच सोनमती प्रजापति, पूर्व सरपंच सूरज सिंह, स्व-सहायता समूह की दीदियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर