Explore

Search

October 18, 2026 5:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव चोटिल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर बांधा; सभी कार्यक्रम निरस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार रात लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल लाया गया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद पैर में कच्चा प्लास्टर बांध दिया। चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। चोट लगने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

फिलहाल चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसे गंभीर नहीं बताया जा रहा है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर