Explore

Search

October 18, 2026 5:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

जंगल में अवैध अतिक्रमण को लेकर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध कब्जे से हटाई गई फसल

अंबिकापुर/सरगुजा जिले के लखनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत खांचाकूड़ा जंगल में अवैध अतिक्रमण कर फसल बोने के मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच झोपड़ी को तोड़ते हुए बोई गई फसल को नष्ट किया गया तथा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनपुर वन क्षेत्र के कटिंदा सर्किल अंतर्गत पी कक्ष क्रमांक 2259 में सुखसाय पिता जागेश्वर राजवाड़े सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा पेड़ पौधों की कटाई कर अवैध कब्जा कर फसल बोया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर रेंजर रामनिवास दहायत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाते हुए झोपड़ी को हटाया और फसलों को नष्ट कर दिया।बताया जा रहा है कि खांचाकूड़ा जंगल में प्रत्येक वर्ष अतिक्रमण की शिकायतें सामने आती हैं। वन विभाग द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाती है।वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में वन भूमि पर दोबारा कब्जा नहीं करने की हिदायत दी है। विभाग द्वारा वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण रोकने और जंगल की जमीन को सुरक्षित रखने के लिए अतिक्रमणकरियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही है।

कार्रवाई को लेकर अतिक्रमणकारियों में आक्रोश

वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को लेकर वन विभाग द्वारा किए गए करवाई को लेकर अतिक्रमणकारी शनिवार की दोपहर लखनपुर वन विभाग कार्यालय पहुंच ग्रामीण महिलाओं को आगे करके कार्रवाई का विरोध करने लगे रेंजर रामनिवास के समझाइस के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर