अंबिकापुर/ निगम क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा, सफाई व्यवस्था, धूल के कारण बढ़ते प्रदूषण, स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्थाओं में सुधार के साथ ही साथ त्यौहार के सीजन में निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन के भुगतान की मांग का एज ज्ञापन निगम में नेता प्रतिपक्ष शाफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने निगम कमिश्नर को सौंपा है।
अम्बिकापुर शहर की सभी मुख्य सड़कों के साथ ही साथ अंदरूनी सड़कों की स्थिति बदतर है। बरसात के सीजन में इन सड़कों के गड्ढों को भरने के लिये निगम के द्वारा डाला गया मलबा अब आम नागरिक के स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्या बन रहा है। गड्ढे युक्त धूल उड़ाती सड़कों पर बंद स्ट्रीट लाइट ने और बड़ी समस्या को जन्म दे दिया है। त्यौहार का यह सीजन जो बेहद भीड़भाड़ वाला है उसमें अम्बिकापुर नगर निगम की पिछले डेढ़ वर्ष की ये असफलता नागरिकों के सामान्य जीवन और स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। धूल से उत्पन्न एलर्जी और फेफड़ों की समस्याओं से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
आम नागरिकों के दिनचर्या से जुड़ी इन्ही समस्याओं को सामने रखने, और इन समस्याओं पर त्वरित करवाई की मांग को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शाफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों के दल निगम कमिश्नर से मिला। कमिश्नर से दौरान नेता प्रतिपक्ष शाफी अहमद ने कहा नवरात्र, दशहरा, दीपावली प्रमुख त्योहार सीजन में नगरवासी घटिया सड़क, सफाई के अभाव में फैली गंदगी, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों के मलबों से उड़ती धूल से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शहर में करीब एक वर्ष से साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित है। निगम प्रशासन को चाहिए कि त्यौहार के इस सीजन में धार्मिक स्थलों, दुर्गा माँ के पंडालों की सफाई व्यवस्था को तत्काल सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मांग की कि किसी अनअपेक्षित आपराधिक अथवा दुर्घटना को रोकने के लिए 48 घंटे के अंदर शहर के बंद स्ट्रीट लाईट को चालू किया जाये। जिन सड़कों का डामरीकरण कार्य स्वीकृति हो चुका है उन्हें दशहरा पूर्व पूर्ण कराने के साथ ही साथ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर अम्बेडकर चौक से दरिमा मोड़ तक नियमित पानी छिड़काव की मांग की है।
निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों को विगत 3-4 माह से वेतन नहीं मिलने का मामला भी नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने त्यौहारों के सीजन में मानवीय दृष्टिकोण से तत्काल। प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन को जारी करने की मांग की। इस दौरान निगम में कांग्रेस के पार्षद पापिन्दर सिह, कलीम अंसारी, बल्केश्वर तिर्की, मो बाबर, शुभम जायसवाल, राजेश पैकरा के साथ ही साथ कांग्रेस नेता राजेन्द्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, दिलीप धर, मो आरिफ आदि मौजूद रहे।



