अंबिकापुर. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में सोमवार को महिला मोर्चा भाजपा सरगुजा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल कोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए, जहां सभा के माध्यम से पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्राओं से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाता रहेगा।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर महिला मोर्चा चुप नहीं बैठेगा और न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
सभा को जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, मधु चौदाहा, प्रिया सिंह, माया मिश्रा, शकुंतला पांडेय, रजनी बिंद, किरण सोनी, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, शालिनी सिंह एवं रूपा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मधुसूदन शुक्ला, जनमेजय मिश्रा , मनोज गुप्ता , रूपेश दुबे, मनोज कंसारी , नीलम राजवाड़े, सावित्री जायसवाल , बुधमेत कुजूर, नेहा सोनवानी , अर्चना सिंह , नीलम राजवाड़े, मयंक जायसवाल , संजीव वर्मा,
नेहा सोनवानी, अर्चना सिंह , रीना भारती, मीरा सिंह, अर्चना वर्मा , रीना रॉय, राखी यादव , सरोज सिंह, नीलम रॉय, निमत दास, सीमा कश्यप, आशा शुक्ला , जातीन परमार , निरंजन रॉय, मनोज सोनी, आयुष दुबे, सुधांशु चौबे, सविता शर्मा, शिरीष भगत , प्रभा, राधा, फूल कुमारी , रवि विश्वकर्मा उज्जवल शर्मा , नवराज यादव , सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।



