बलरामपुर-रामानुजगंज। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव का तबादला कर दिया है। 28 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार यादव को बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रभारी DEO पद से हटाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।
मनीराम यादव के स्थान पर नरेंद्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर-रामानुजगंज का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
मनीराम यादव की जगह अब निरापुरे संभालेंगे शिक्षा विभाग की कमान
शासन के आदेश के मुताबिक नरेंद्र कुमार निरापुरे वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल कोराचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



