Explore

Search

August 25, 2026 4:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

बोईदा हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों का सम्मान, कॉपी-पेन देकर बढ़ाया उत्साह

कोरबा :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में एसएमसी अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा व प्राचार्या पूनम दुबे के संरक्षण में आज माह जुलाई में सत् प्रतिशत उपस्थित कक्षा 9वी से 12वीं तक छात्रों को पुरस्कृत करके उनका उत्साह बढ़ाया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक छात्रों के अंदर हर माह पूर्ण उपस्थित दर्ज करना है एवं अध्ययन अध्यापन के साथ-साथ समस्त शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर संख्या उपस्थित रखने हेतु यह विशेष मुहिम विद्यालय में प्रारंभ किया गया है प्राचार्य पूनम दुबे ने बताया की छात्रों के पूर्ण उपस्थित हेतु इस विशेष उपस्थित अभियान को प्रारंभ किए हैं जिससे छात्र मासिक परीक्षा,तिमाही, अर्धवार्षिक,वार्षिक परीक्षा के साथ समस्त शैक्षिक गतिविधियों में सत् प्रतिशत शामिल होकर अपना अहम हम योगदान दें जिसे हर महीने के अंत में व माह के प्रारंभ में पुरस्कृत करने हेतु विद्यालय प्रतिबद्ध है 

आज कक्षा 12वीं बायो से स्नेहा पटेल 12वीं आर्ट से तेजस्विनी 11वीं बायो से दिव्या ऋतिमा 10 वीं से तनीषा,सुमन,तनीषा,राधिका,चंचल,अंजलि,भानुप्रताप,व कक्षा 9वी से अंजू को कॉपी पेन प्रदान कर पुरस्कृत किया गया एवं यह विशेष अभियान हेतु सभी छात्रों से विद्यालय आने हेतु अपील किया गया है इस मौके पर प्राचार्या पूनम दुबे,लखन लाल बंजारे,वीरेंद्र कुर्रे,राजेंद्र कुमार नायक,देवी दयाल सिंह,पुरुषोत्तम देवांगन,जितेंद्र कुमार नेटी, सुनील कुमार मिश्रा,भारती सिंह तोमर,निहारिका इमानुएल,भाग्यश्री पांडेय, शिवनारायण जगत,राजेंद्र कौशिल,परमेश्वर राव मराठा, सेत कुमार सांड,किरण जांगड़े,श्यामा मरावी,पुष्पेंद्र कवंर के साथ समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर