Explore

Search

August 25, 2026 4:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में रक्तदान महाअभियान हेमुनगर में सम्पन्न

बिलासपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को हेमुनगर स्थित ओम शांति कॉटेज, ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

हेमुनगर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके लता दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण, विश्व शांति और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनकी पुण्य स्मृति में किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा के लिए किया गया रक्तदान दादी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

शिविर में युवाओं सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा में अपनी सहभागिता निभाई। दिनभर बड़ी संख्या में लोग रक्तदान महाअभियान से जुड़े। रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं शिविर में पहुंचे अन्य लोगों को भी रक्तदान के महत्व और इसके माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के प्रति जागरूक किया गया।

यह रक्तदान महाअभियान केवल रक्तदान तक सीमित न रहकर मानव सेवा के साथ आध्यात्मिक जागृति का भी माध्यम बना। ब्रह्माकुमारी बहनों ने आगंतुकों को दादी प्रकाशमणि जी के सेवामय जीवन एवं आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराया तथा राजयोग के माध्यम से जीवन में शांति, सकारात्मकता और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।

शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह और शहरवासियों की सहभागिता ने “रक्तदान महादान और मानव सेवा ही सच्ची सेवा” का संदेश दिया। शिविर आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया था, प्रत्येक दानदाता को बैग या हेलमेट और प्रशस्ति पत्र से प्रोत्साहित किया गया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर