अंबिकापुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संघ परिवार से जुड़े संगठन के द्वारा अश्पृश्यता के व्यवहार से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से गांधी चौक तक रैली निकाल प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली थी। इस रैली के बाद संघ परिवार से जुड़े एक संगठन ने रैली स्थल का शुद्धिकरण करने के बाद श्री खड़गे को हिन्दू विरोधी भी करार दे दिया। इस घटना के राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके दलित समुदाय का व्यक्ति होने के कारण संघ और भाजपा के संगठनों ने ऐसा किया है। राज्यसभा में उनके इस वक्तव्य के बाद सरकार ने इस घटना की जांच की बात की थी, लेकिन अबतक कोई परिणाम सामने नहीं आया। इस घटना के विरोध में आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस ने रैली निकाल गाँधीजी के प्रतिमा स्थल पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के लोकप्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का भी समूहिक पाठ कर संघ परिवार के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किया।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि संघ परिवार की मानसिकता दलित विरोध की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस घटना को अंजाम देने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये अन्यथा यह माना जायेगा कि इस घटना में उनकी सहमति है। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि संघ परिवार की सोच में अश्पृश्यता भरी हुई है। इस कारण आज तक कोई दलित और आदिवासी संघ परिवार के शीर्ष तक नहीं पहुंच पाया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का संघ परिवार के द्वारा किया गया यह अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है। इस दौरान पीसीसी महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, सत्येंद्र तिवारी, संजय विश्वकर्मा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, संजय सिंह, अशफाक अली, जमील खान, जीवन यादव, दीपक मिश्रा, मो हसन, निमन राशि एक्का,चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, प्रमोद चौधरी, शुभम जायसवाल, आशीष जायसवाल, शिवप्रसाद अग्रहरि, अमित सिंह, मो इमरान, विकास शर्मा, विकास केशरी, रोशन कन्नौजिया, दिलीप धर, गीता रजक, रूबी जैन, विवेक सिंह, सीपू सिंह, अंकित जायसवाल, बनाफर केरकेट्टा, अनिकेत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
प्रतीक्षा बस स्टैंड की जमीन अंतरण मामले में बड़ा एक्शन, FIR के निर्देश
September 23, 2026
9:51 pm
दो नाबालिग छात्राएं लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका
September 22, 2026
9:23 pm
रसूलपुर हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, दामाद ने रची थी ससुर की हत्या की साजिश
September 19, 2026
8:20 pm
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm



